बहराइच के नवाबगंज में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्षित त्रिपाठी उर्फ चंद्र प्रकाश को शुक्रवार रात पिरबितनी चौराहे के पास से पकड़ा गया। उसे जेल भेज दिया गया है। नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हर्षित त्रिपाठी चोरी की मोटरसाइकिल से कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो दिन पहले नवाबगंज कस्बे से चुराई गई एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर UP40-AE-3382) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में मु०अ०सं० 38/2026 धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के अलावा उपनिरीक्षक धनंजय कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, अजय चौधरी और पंकज कुमार शामिल थे।
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार:बहराइच के नवाबगंज पुलिस ने आरोपी हर्षित त्रिपाठी को जेल भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












