Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित:नायब तहसीलदार ने सुनीं 7 शिकायतें,...

मुंडेरवा थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित:नायब तहसीलदार ने सुनीं 7 शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के मुंडेरवा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे। नायब तहसीलदार ने इनमें से एक मामले का निस्तारण मौके पर ही करवा दिया। शेष 6 मामलों के लिए उन्होंने टीमें गठित कर उन्हें मौके पर भेजकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के साथ राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments