#बस्ती_न्यूज
बस्ती- महादेवा मार्ग पर स्थित लालगंज थाना क्षेत्र के पाकड़डाड बाजार में शनिवार को दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण भीषण जाम लग गया। इस जाम से राहगीरों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम इतना गंभीर था कि इस दौरान एक विधायक की गाड़ी भी मौके पर फंस गई। विधायक के साथ सुरक्षा में रहने वाले पुलिस ने किसी तरह जाम हटवाकर विधायक की गाड़ी को आगे निकाला। यह स्थिति पाकड़डाड बाजार में आम हो गई है, जहां दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर दुकानें लगाने से यातायात बाधित होता है। बस्ती मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राहगीर मनीराम, सर्वेंद्र पांडे, जनार्दन, सुनील , मनीष, प्रवेश यादव ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मी भी इस अतिक्रमण को नजरअंदाज करते रहे हैं। हालांकि, लालगंज थानाध्यक्ष विनय पाठक से जानकारी लेने पर उन्होंने सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा सड़क तक दुकान बढ़ाने के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस गंभीर समस्या पर कठोर कदम उठाए जाएंगे और जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज बाजार में दुकानदारों के अतिक्रमण से भीषण जाम:विधायक की भी गाड़ी फंसी, थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












