HomeHealth & Fitnessयूपी बोर्ड परीक्षा 2026: टॉप 10 मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: टॉप 10 मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित

लखनऊ यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 मेधावी छात्रों को डीएम विशाख जी० द्वारा अपने शिविर कार्यालय में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के साथ सीडीओ अजय जैन द्वारा भी उपस्थित रह कर मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनको शुभकामनाएं दी गई।

डीएम ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल छात्र छात्राओं के लिए ही नहीं, बल्कि उनके शिक्षकगण और अभिभावकों के समर्पण और मार्गदर्शन का भी सम्मान है, जिनके सहयोग से यह सफलता संभव हुई है।

 
कार्यक्रम में सभी टॉप 10 छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं एक प्रेणनादाई पुस्तक भेंट कर सम्मानित की। कार्यक्रम में सीडीओ अजय जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहिल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं मेधावियों के अभिभावक और उनके प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments