पैकोलिया थाना क्षेत्र के महादेवा पेट्रोल पंप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी पर बैठा एक व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए दिख रहा है। मामले में आरोपी की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के सिरकोहिया निवासी पवन यादव के रूप में हुई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में व्यापक चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में पैकोलिया थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू ने जानकारी दी कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस द्वारा वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पुलिस लिखी गाड़ी पर बैठकर PM को गाली:बस्ती में वायरल वीडियो में आरोपी की पहचान, पुलिस एक्शन में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











