HomeHealth & Fitnessपूर्वांचल समाज में कांग्रेस की बढ़ती पकड़, संगठन विस्तार की दिशा में...

पूर्वांचल समाज में कांग्रेस की बढ़ती पकड़, संगठन विस्तार की दिशा में मजबूत कदम

गाजियाबाद। पूर्वांचल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने संगठन की सक्रियता और विस्तार की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव पंकज तेजानिया की विशेष उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज राय, आउटरीच के जिला अध्यक्ष दीपक दिवाकर और एससी-एसटी के महानगर अध्यक्ष माथुर साहब की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और प्रभावशाली बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल समाज के लोगों में जोश और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और सहभागिता ने यह संकेत दिया कि कांग्रेस जल्द ही पूर्वांचल समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में सफल होगी।

इस सफल आयोजन के लिए संजीव सिंह और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र रही, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments