बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र स्थित महसी कस्बे में सोमवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के सिर और चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान महसी टेपरा गांव निवासी इंद्रसेन (40) के रूप में हुई है, जो टेंट लगाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि इंद्रसेन रविवार रात बड़रिया इलाके में काम के लिए गया था और देर रात घर के लिए निकला था। सोमवार भोर में जब ग्रामीण नहर की ओर गए, तो उन्होंने सड़क किनारे इंद्रसेन का लहूलुहान शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हरदी थाना प्रभारी (एसओ) आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त इंद्रसेन पुत्र भगवती के रूप में हुई। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे और घटनास्थल पर काफी खून फैला हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इंद्रसेन की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन नाबालिग बेटियों को छोड़ गया है। परिवार का कहना है कि इंद्रसेन ही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। एसओ आलोक सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर संकेत कर रहे हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
महसी में नहर किनारे मिला टेंट कर्मी का शव:सिर-चेहरे पर गंभीर चोटें, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












