खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया गांव में 17 वर्षीय किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार (17) पुत्र अच्छू वर्मा के रूप में हुई है। वह बुधवार की रात टीन शेड के बने अपने मकान में फंदे से झूलता मिला। काफी देर तक नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिस पर पिता किसी तरह अंदर पहुंचे तो धर्मेंद्र को फंदे पर लटका पाया। दादी के अंतिम संस्कार में गए थे परिजन ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को धर्मेंद्र की दादी का निधन हो गया था। परिजन अंतिम संस्कार के लिए एकघरा गांव गए हुए थे, जबकि धर्मेंद्र घर पर अकेला था। इकलौते बेटे की मौत से मातम
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। स्थानीय चौकी वैवाही पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धर्मेंद्र अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दादी की मौत के बाद किशोर ने लगाया फंदा:बहराइच में घर में अकेला था, परिजन के गए थे अंतिम संस्कार करने
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












