#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक का बारात से अपहरण कर तेजाब से जलाकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के पास एक झाड़ी में मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी गया प्रसाद वर्मा (पुत्र राम सुजग वर्मा) मंगलवार-बुधवार की रात अपने गांव से बारात लेकर परसरामपुरा थाना क्षेत्र के कैथी गांव गए थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे चार-पांच लोग लाठी-डंडों से लैस होकर गया प्रसाद के घर पहुंचे और उनके पिता राम सुजग वर्मा से गया प्रसाद के बारे में पूछा। राम सुजग वर्मा ने बताया कि गया प्रसाद बारात में गाड़ी लेकर गए हैं। इस पर हमलावरों ने धमकी दी कि वे बारात में जाकर उसे बुला लेंगे। इसके बाद वे लोग रात में ही बारात स्थल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने गया प्रसाद को अलग बुलाकर पीटना शुरू कर दिया। बारात में मौजूद एक ड्राइवर ने यह देखा, लेकिन जब तक वह किसी को आवाज देता, गया प्रसाद अपनी गाड़ी लेकर भागने लगे। हमलावरों ने गया प्रसाद का पीछा किया और रास्ते में उनकी स्कॉर्पियो रोक ली। उनके शरीर पर भी तेजाब डाल दिया। इससे गया प्रसाद का शरीर बुरी तरह झुलस गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद हमलावर गया प्रसाद के शव को छावनी थाना क्षेत्र स्थित रमहटिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बन रहे अयोध्या बाइपास के बाईं ओर एक तालाब के पास झाड़ी में फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर छावनी, हर्रैया और परसरामपुर पुलिस के साथ सीओ हर्रैया भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की। हालांकि, परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस पर मृतक के पिता को कथित तौर पर अपमानित करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में उन्होंने शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बारात से युवक का अपहरण, तेजाब से जलाकर हत्या:बस्ती में शव राष्ट्रीय राजमार्ग के पास झाड़ी में मिला, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












