Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में चालक का अधजला शव मिला:हत्या की आशंका, पिता ने पुलिस...

बस्ती में चालक का अधजला शव मिला:हत्या की आशंका, पिता ने पुलिस पर लगाए आरोप

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में एक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। बुधवार रात छावनी के रमहटिया गांव के पास स्थित टावर के समीप राहगीरों ने एक शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान शंकरपुर कुचनपुरवा निवासी 50 वर्षीय गया प्रसाद वर्मा पुत्र राम सुजग वर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव पर जलने के फफोले के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला सड़क दुर्घटना का नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर एकत्रित हो गए और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख सीओ ने सर्किल व समीपवर्ती थानों से अतिरिक्त बल बुला लिया। वर्तमान में छावनी समेत पांच थानों की पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौके पर मौजूद है, जो सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात है। मृतक के पिता राम सुजग वर्मा ने चौकी इंचार्ज पर हत्या कराने और पड़ोसी से विवाद में पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पर गांव की एक लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए विक्रमजोत पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसी मामले की जांच में पुलिस मृतक के घर गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला था। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फोरेंसिक, स्वाट और सर्विलांस टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। यह भी बताया गया कि चालक गया प्रसाद मंगलवार की रात अपने गांव से वाहन लेकर परसरामपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव में बारात लेकर गए थे। देर रात वहां से वाहन सहित गायब हो गए थे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उनका मोबाइल बंद मिला और बाद में रमघटिया के पास हाइवे किनारे उनका अधजला शव मिला।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments