लखनऊ । राजधानी के चारबाग मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर मशीन से जांच के दौरान एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नाका हिण्डोला थाना पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वेदांग अग्निहोत्री (उम्र करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
चारबाग मेट्रो स्टेशन पर अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












