HomeHealth & Fitnessमेरठ में बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

मेरठ में बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

मेरठ । जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी में गुरुवार रात 75 वर्षीय किसान एजाज की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब एजाज अपने घर की बाहरी बैठक में सो रहे थे।

जानकारी के अनुसार, एजाज का बेटा मैराज उस समय मस्जिद गया हुआ था और बुजुर्ग घर पर अकेले थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने एक गोली उनके माथे पर और दो गोलियां सीने में मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एजाज को खून से लथपथ हालत में पाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सरधना आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक ने हाल ही में करीब 74 लाख रुपये में अपनी खेती की जमीन बेची थी। जमीन के पैसों के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments