Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गला दबाकर कार चालक की हत्या की गई थी:बस्ती में हत्यारों ने...

गला दबाकर कार चालक की हत्या की गई थी:बस्ती में हत्यारों ने चेहरे पर तेजाब भी डाला था; रिश्वत मांगने पर चौकी इंचार्ज समेत 3 सस्पेंड

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में कार चालक गया प्रसाद वर्मा की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक के गले की हड्डी टूटने और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। हत्या के बाद मृतक के चेहरे पर तेजाब डाला गया, जिससे फफोले पड़ गए। इसके अलावा मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्यारों और मृतक के बीच हाथापाई भी हुई थी। यही नहीं विक्रमजोत चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों ने हत्यारों पर कार्रवाई के लिए परिजनों से रिश्वत मांगी थी। एसपी ने शुक्रवार को चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। हरैया सीओ को इस पूरे मामले की विभागीय जांच करने का आदेश दिया है। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर कुचुनपावा गांव की है। पुलिस अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। गांव में तनावपूर्ण माहौल देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किए गए हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के चलते कुछ आरोपित फरार हो गए। ग्रामीणों ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, हरैया सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष को भी जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह, आरक्षी काशीनाथ पांडेय और राहुल सिंह शामिल हैं। रिश्वत मांगने के आरोप की विभागीय जांच कराई जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments