#बस्ती_न्यूज
यूपी में बस्ती के मैकेनिकल इंजीनियर और अमेरिकन युवती ने अयोध्या में भारतीय परंपराओं और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 7 फेरे लिए। देश-विदेश से आए मेहमान इस खास शादी के साक्षी बने। विदेशी मेहमानों ने भारतीय परंपराओं और रस्मों का जमकर आनंद लिया। दरअसल, छावनी क्षेत्र के रामगढ़ खास निवासी इंजीनियर दीपक, जो अमेरिका के सिएटल/टकोमा स्थित एक शिपिंग फर्म में कार्यरत हैं, की मुलाकात मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान अमेरिका में ऑनलाइन टीचिंग करने वाली युवती से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया। हालांकि शुरुआत में दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन समय के साथ परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इसके बाद 30 अप्रैल की रात बस्ती-अयोध्या बॉर्डर स्थित एक होटल में भारतीय रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। विदेशी मेहमानों ने लिया भारतीय संस्कृति का आनंद इस खास शादी में अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग से मेहमान शामिल हुए। विदेशी मेहमानों ने भारतीय परंपराओं और रस्मों का जमकर आनंद लिया। हल्दी, मेहंदी, द्वारपूजा, जयमाल और सात फेरों की रस्में पूरी रात कैमरों में कैद होती रहीं। भारतीय परिधानों में सजे विदेशी मेहमान समारोह का मुख्य आकर्षण बने। जापानी मेहमानों को कुर्ता-पायजामा खासा पसंद आया, जबकि दुल्हन और उसकी सहेलियां लहंगा-चुनरी में बेहद आकर्षक नजर आईं। भारतीय मसालेदार व्यंजनों का स्वाद चखकर विदेशी मेहमान भी उत्साहित दिखाई दिए। यह शादी न सिर्फ दो लोगों का मिलन रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान का भी खूबसूरत उदाहरण बन गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमेरिका से आई बस्ती में दुल्हन:अयोध्या में दोनों ने लिए 7 फेरे, भारतीय परिधान पहनकर विदेशी मेहमान हुए शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












