Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत:बोलेरो-बाइक टक्कर, चालक फरार; परिजनों ने...

इटवा मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत:बोलेरो-बाइक टक्कर, चालक फरार; परिजनों ने किया हंगामा


शुक्रवार देर रात इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर रगड़गंज बाजार के पास एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय शिवम गिरी की मौत हो गई। यह हादसा बोलेरो और बाइक की टक्कर से हुआ। सगराजोत गांव निवासी शिवम गिरी (पुत्र मुनीराम) शुक्रवार रात करीब दस बजे अपनी बाइक से दो अन्य युवकों के साथ त्रिलौकपुर थाना क्षेत्र के सहिजुवार गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। रगड़गंज बाजार के पास उनकी बाइक की एक बोलेरो से टक्कर हो गई। टक्कर में शिवम गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो चालक उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटवा ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद थे। अस्पताल में शिवम की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया। आक्रोशित भीड़ ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटवा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि वाहन पुलिस की हिरासत में है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments