HomeHealth & Fitnessउत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, एक गिरफ्तार, अन्य...

उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, एक गिरफ्तार, अन्य मौके से फरार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह गांव में शनिवार को उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

इस दौरान चंद्रमोहन सवैया को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मामले में नामजद चार अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए। फरार आरोपितों में श्याम सिंह मुंडा, बीरू मुंडा, रुई मुंडा और चंद्र मुंडा शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह कार्रवाई डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंझारी थाना पुलिस के सहयोग से की। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने की भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही भारी मात्रा में जावा महुआ और तैयार अवैध शराब बरामद की गई।

अभियान के दौरान करीब 2000 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि लगभग 90 लीटर अवैध शराब जब्त की गई इसके अलावा एक दुकान से करीब साढ़े छह लीटर बियर भी बरामद की गई। शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी मौके से जब्त कर लिया गया।

उत्पाद विभाग ने इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments