महराजगंज में बरसाती मानसून की शुरुआत से पहले ही बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जनपद के 21 तटबंधों पर साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नेपाल से बहने वाले महाव नाले का भी निरीक्षण किया। नेपाल से आने वाली नदियां और नाले हर साल महराजगंज जनपद में बाढ़ का कारण बनते हैं। रोहिन, राप्ती, गंडक (नारायणी), चंदन, प्यास, घोघी और महाव नाला बरसात के मौसम में उफान पर होते हैं। नेपाल के रूपन्देही व नवलपरासी जिलों से सटे होने के कारण ये नदियां महराजगंज के नौतनवा, निचलौल और फरेन्दा तहसील के सैकड़ों गांवों को प्रभावित करती हैं। इसी के तहत, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सिंचाई और पीडब्ल्यूडी विभागों को नाले के किनारों के शुद्धिकरण, साफ-सफाई और सिल्ट निकासी के लिए सख्त निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि नेपाल से निकलने वाले महाव नाले की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है, जो बघेला नाले में मिल जाता है। इसकी पूरी सफाई और किनारों की मरम्मत जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बरसात के समय कोई भी आबादी वाला इलाका या कृषि क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित न हो। आने वाले दिनों में बारिश रिंग कमेटी की बैठक भी होनी है। जनपद में कुल 21 तटबंध हैं, और जहां भी जलभराव व बाढ़ प्रभावित इलाके हैं, वहां बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू:21 तटबंधों की मरम्मत होगी, डीएम ने महाव नाले का निरीक्षण किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












