महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनापुर के मंठहिया टोला निवासी अमन भारती (पुत्र श्रीनिवास उर्फ सुभाष) के रूप में हुई है। वह एक स्थानीय टेंट हाउस में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करता था। परिजनों ने टेंट मालिक पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। यह घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई, जब अमन भारती टेंट का सामान उतार रहा था। इसी दौरान एक लोहे का पाइप पास के बिजली ट्रांसफार्मर से छू गया, जिससे उसे तेज करंट लगा। करंट लगने के बाद अमन अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। टेंट हाउस मालिक शारदा गुप्ता घायल अमन को अपने निजी वाहन से महाराजगंज के केएमसी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना तुरंत नहीं दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता श्रीनिवास अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने शव को वाहन से उतारने के दौरान उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में बिजली करंट से मजदूर की मौत:परिजनों ने टेंट मालिक पर मारपीट का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












