Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सी समवाय भगवानपुर ने रघुनाथपुर में की ग्राम सभा:सुरक्षा, तस्करी रोकथाम, शिक्षा...

सी समवाय भगवानपुर ने रघुनाथपुर में की ग्राम सभा:सुरक्षा, तस्करी रोकथाम, शिक्षा और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा


आज 3 मई 2026 को ‘सी’ समवाय भगवानपुर द्वारा ग्राम रघुनाथपुर में ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक ‘सी’ समवाय भगवानपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत हुई। इसमें समवाय प्रभारी श्री दिनेश चंद्र बिश्वास सहायक कमांडेंट, उप निरीक्षक सजल दास, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह और पांच अन्य कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में भगवानपुर पुलिस चौकी प्रभारी श्री अजय कुमार और ग्राम प्रधान श्री गणेश मद्धेसिया भी शामिल हुए। लगभग 55 पुरुष और महिलाएं ग्रामीण इस सभा में मौजूद थे। समवाय प्रभारी ने ग्रामीणों का ध्यान कई महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षित किया। इनमें सुरक्षा एवं सतर्कता, तस्करी और अवैध गतिविधियों की रोकथाम, घुसपैठ पर नियंत्रण और अफवाहों से बचाव शामिल थे। इसके अतिरिक्त, बच्चों को शिक्षा देने, बाल श्रम रोकने, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने और बच्चियों को शिक्षित करने जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों को शिकायतें और सुझाव देने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments