महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक के चौक क्षेत्र में रविवार को स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद कहासुनी से शुरू होकर गाली-गलौज तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल जल्दी भरने को लेकर ग्राहक और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच बहस शुरू हुई। बहस जल्द ही तीखी हो गई और दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। विवाद बढ़ने पर मामला स्थानीय थाने तक पहुंच गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। आपसी सहमति और समझौते के आधार पर इस मामले का निस्तारण किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा में पेट्रोल पंप पर ग्राहक से गाली-गलौज का मामला:दोनों पक्ष थाने पहुंचे, पुलिस ने कराया समझौता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












