Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में महिला अस्पताल की गली में धंधा जारी:खुलासे के बाद भी...

बस्ती में महिला अस्पताल की गली में धंधा जारी:खुलासे के बाद भी नहीं टूटा मरीज माफिया का नेटवर्क

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में जिला महिला अस्पताल के सामने की गली में मरीज माफिया का नेटवर्क भास्कर के खुलासे के पांच दिन बाद भी सक्रिय है। अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों के संचालन का मामला सामने आने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे मरीजों की जेब पर डाका डालने वाले इस गिरोह का आतंक जारी है। भास्कर की पड़ताल में यह खुलासा हुआ था कि गली में छोटे-छोटे कमरों में बिना रजिस्ट्रेशन के जांच केंद्र चलाए जा रहे हैं। जांच के दौरान एक निजी अस्पताल का लेटर पैड भी मिला था, जिसने कमीशनखोरी और फर्जी रेफरल के संगठित खेल को उजागर किया था। इस खुलासे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन मौके पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आज भी अस्पताल आने वाले मरीजों को दलाल घेर लेते हैं और उन्हें बहला-फुसलाकर इन अवैध केंद्रों तक ले जाते हैं। वहां उनसे अनावश्यक जांचें कराकर मोटी रकम वसूली जाती है। ग्रामीण और गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले मरीज, जिन्हें सही-गलत की जानकारी नहीं होती, इस धोखाधड़ी का सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं। कार्रवाई का आश्वासन दिया यह मामला जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के संज्ञान में आने पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक किसी बड़े स्तर की कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। संबंधित विभाग भी केवल औपचारिक बयान जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करते दिख रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments