Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में टेम्पो चोरी गिरोह का पर्दाफाश:4 चोर गिरफ्तार, 3 चोरी के...

बस्ती में टेम्पो चोरी गिरोह का पर्दाफाश:4 चोर गिरफ्तार, 3 चोरी के टेम्पो बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने टेम्पो चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चार चोरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी के तीन टेम्पो बरामद किए। यह गिरफ्तारी रविवार तड़के बेलाड़ी से मरवटिया जाने वाले तिराहे के पास हुई। पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को थाना नगर क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया से टेम्पो चोरी की घटना दर्ज की गई थी। जांच के दौरान थाना मुंडेरवा में दर्ज एक अन्य चोरी के मुकदमे से भी इस गिरोह के तार जुड़े मिले। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जितेंद्र गोंड, रवि, फारुख और शिवपुजन नामक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन चोरी के टेम्पो (UP51AT6566, UP51BT5349, UP51AT8673) बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय सुनसान जगहों से टेम्पो चोरी करते थे, उन्हें धक्का देकर स्टार्ट करते थे और बाद में बेचने की फिराक में रहते थे। ये टेम्पो फुटहिया चौराहा, सिसवा माफी और सिटी हॉस्पिटल दक्षिण दरवाजा से चुराए गए थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र गोंड पर विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम को इसमें बड़ी सफलता मिली है। श्याम कांत ने आगे कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना नगर प्रभारी भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments