Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत:बहराइच में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,...

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत:बहराइच में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक घायल


बहराइच जिले के चौकी बैवाही क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नैनीहा जंगल के पास हुई, जब दोनों अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। रामपुर धोबिया हार गांव निवासी अंशित पिता संजय वर्मा और नागेश पिता शंकर गुप्ता शनिवार को अपनी बहन के घर मझरा गए थे। देर शाम वे घर वापस आ रहे थे। नैनीहा जंगल के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। काफी देर बाद उसी सड़क से नागेश का भाई नीरज गुजर रहा था। उसने दोनों को सड़क पर पड़ा देखा। नीरज ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही नागेश गुप्ता की मौत हो गई। अंशित गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। नागेश के पिता ने बताया कि उनका बेटा तीन दिन पहले ही मुंबई से घर आया था। उन्होंने नागेश को मुंबई वापस न जाने और शादी करने के लिए कहा था, जिस पर नागेश ने बहन के घर घूमने जाने की बात कही थी। नागेश अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।नागेश की असामयिक मौत से पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। वही शव का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आज गांव शाम शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि अभी इसकी कोई सूचना मुझे नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments