Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सुबह 10 बजे तक बंद रहा सुकरौली पाण्डेय पीएचसी:मरीजों को करना पड़ा...

सुबह 10 बजे तक बंद रहा सुकरौली पाण्डेय पीएचसी:मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजार; सीएचसी प्रभारी बोले- जांच होगी

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत विकास खंड क्षेत्र स्थित सुकरौली पाण्डेय का पीएचसी का मंगलवार की सुबह 10 बजे तक ताला न खुलने से इलाज को पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज केंद्र के बाहर घंटों तक इंतजार करते रहे। लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। सूचना मिलने के कुछ देर बाद फार्मासिस्ट विनोद कुमार गौतम केंद्र पर पहुंचे, लेकिन पीएचसी प्रभारी डॉ. अमिता पटेल सहित अन्य कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहे। सूत्रों के अनुसार, पीएचसी में डॉक्टर समेत कुल छह कर्मचारी तैनात हैं। इलाज के लिए पहुंचे मरीज सोभावती, सुनीता, राम नरेश, प्रेम पांडेय और श्रवण ने बताया कि वे बुखार और खांसी जैसी समस्याओं के इलाज के लिए आए थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें डॉक्टर नहीं मिला। वहीं, विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी अतुल सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments