निचलौल ब्लॉक क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से सटी बैठवलिया सहकारी समिति पर बुधवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह से ही सैकड़ों किसान खाद के लिए लाइन में लगे हुए थे। इनमें से कुछ किसानों को खाद मिल गई, जबकि कई किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। किसान डॉक्टर रतनलाल श्रीवास्तव, जब्बार, अमजद, चंद्र देव, हरेंद्र, संतोष, गोपाल, अंगद, श्याम सुंदर और प्रवीण कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि भाठ क्षेत्र में अच्छी बारिश के कारण गन्ने की फसल में यूरिया खाद की तत्काल आवश्यकता है। समिति में खाद उपलब्ध थी, लेकिन केवल पहले से मौजूद किसानों को ही वितरित की जा सकी। समिति के सचिव प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि समिति के पास साढ़े सात सौ बोरी यूरिया खाद उपलब्ध थी, जिसका वितरण आज किया गया। उन्होंने बताया कि खाद के लिए दोबारा ऑर्डर दे दिया गया है और उपलब्ध होते ही शेष वंचित किसानों को भी वितरित की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बैठवलिया समिति पर यूरिया खाद लेने किसानों की लंबी कतार:महराजगंज में साढ़े सात सौ बोरी खाद का वितरण, कुछ किसान लौटे मायूस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












