मुरादाबाद: 4, 5 और 6 मई को आयोजित “मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोरियस 2026” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से चुनिंदा मॉडल्स ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जीत हासिल कर भरतपुर जिले के गांव जघीना निवासी उदित सिंह ने अपने नाम का परचम लहराया।
उदित सिंह जघीना ने “मिस्टर इंडिया ग्लोरियस 2026” प्रतियोगिता में अपने गांव जघीना के साथ-साथ भरतपुर और पूरे राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया तथा अपने गांव और शहर का नाम रोशन किया। उदित सिंह इस टेलीविजन शो के विजेता भी बने। ज्ञात रहे कि इस शो का प्रसारण अगले महीने “सर्व धर्म संगम” टीवी चैनल पर किया जाएगा।
इस शो में निर्णायक की भूमिका मिस्टर यूनिवर्स रुबरू क्रमिक यादव तथा अन्य प्रसिद्ध निर्णायकों ने निभाई, जिनके निर्णय के आधार पर उदित सिंह जघीना को “मिस्टर इंडिया ग्लोरियस 2026” का विजेता घोषित किया गया।
उदित सिंह जघीना इससे पहले भी ग्लैमर और प्रतिभा की दुनिया में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वे वर्ष 2021 में “मिस्टर स्टार राजस्थान” विजेता, वर्ष 2022 में “मिस्टर स्टार इंडिया” विजेता, वर्ष 2024 में “मिस्टर जयपुर”, वर्ष 2025 में “वर्ष के सबसे आकर्षक युवा” का खिताब जीत चुके हैं तथा अब वर्ष 2026 की सबसे बड़ी मॉडलिंग प्रतियोगिता “मिस्टर इंडिया ग्लोरियस 2026” के विजेता बने हैं।
इसके साथ ही उदित सिंह अमेज़न, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे बड़े ऑनलाइन व्यापार मंचों के मॉडल भी हैं।













