Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिश्रौलिया में अवैध शराब के खिलाफ अभियान:65 लीटर कच्ची शराब और 250...

मिश्रौलिया में अवैध शराब के खिलाफ अभियान:65 लीटर कच्ची शराब और 250 किलो महुआ लहन जब्त


सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ओदनवाताल, मंझरिया, बंधवाताल और झुंगहवा गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी गई। कार्रवाई में कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन बरामद किया गया। यह अभियान आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान का हिस्सा था। संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर जोन, उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार और जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार इसे संचालित किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की। दबिश के दौरान बरामद महुआ लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह, संजय पाण्डेय और रितिक वर्मा अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments