महाराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल को हुए एक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। खैरहवा जंगल गांव से कुशीनगर के कप्तानगंज गई बारात के दौरान यह दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में घायल ऋषिकेश चौहान (32) की शुक्रवार सुबह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घायल व्यक्ति का अभी भी लखनऊ पीजीआई में गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना 29 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे कप्तानगंज कस्बे के दुर्गा चौक के पास हुई थी। बरगदवा थाना क्षेत्र के खैरहवा जंगल गांव से पांच लोग एक स्कॉर्पियो में सवार होकर कप्तानगंज जा रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में खैराटी गांव निवासी राहुल यादव (24) की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्कॉर्पियो चालक अजीज (26) ने इलाज के आठवें दिन बृहस्पतिवार सुबह दम तोड़ दिया था। ऋषिकेश चौहान और रामनयन का गोरखपुर में इलाज चल रहा था, जिसमें ऋषिकेश चौहान की शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गई। रामनयन का इलाज अभी भी जारी है। बरगदवा थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल ऋषिकेश चौहान की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ट्रक-स्कार्पियो भिड़ंत में मरने वालों की संख्या तीन हुई:महराजगंज में 10 दिन पहले बारात जाते समय हुआ था हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












