नौतनवा में कुंसेरवा बाईपास स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के ठीक सामने मालवाहक वाहनों की अवैध मरम्मत का कार्य खुलेआम किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर यह गतिविधि न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी लगातार बनी हुई है। यह स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर चल रहे चार लेन और छह लेन सड़क निर्माण कार्य के बीच प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है। सोनौली क्षेत्र में कुंसेरवा बाईपास, नौतनवा क्षेत्र के बनैलिया मंदिर चौराहा और छपवा तिराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माण कार्य के चलते इन सभी स्थानों पर प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह से लेकर देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आम लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सामने मरम्मत के लिए खड़े मालवाहक ट्रक इस समस्या को और बढ़ा रहे हैं। स्थानीय निवासियों, जिनमें कृष्णा रावत, निखिल वर्मा, किशन मद्धेशिया, विशाल अग्रहरि, अनुराग जायसवाल, बलराम सिंह, राजू चौधरी, उमेश और रोहन शर्मा शामिल हैं, का कहना है कि निर्माण कार्य की वजह से पहले से ही आवागमन बाधित है। ऐसे में सड़क किनारे किए जा रहे मरम्मत कार्य ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि मालवाहक वाहनों की सड़क किनारे मरम्मत करने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कुंसेरवा बाईपास पर सड़क घेरकर ट्रकों की रिपेयरिंग:निर्माण कार्य के बीच कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, यातायात भी बाधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












