Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में घर में लगी भयंकर आग:दो दिन पहले खरीदे गए फ्रिज...

श्रावस्ती में घर में लगी भयंकर आग:दो दिन पहले खरीदे गए फ्रिज में ब्लास्ट, घर का सामान भी राख, बाल-बाल बची महिला


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बीती रात तसव्वर के घर में भीषण आग लग गई। आग लगने के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घर का ज्यादातर जरूरी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार की सदस्य गुड़िया ने बताया कि वह कुछ देर के लिए मवेशी घर लाने बाहर गई थीं। इसी दौरान घर में चंद मिनट में ही आग लग गई। जब वह वापस लौटीं और दरवाजा खोला, तो फ्रिज से तेज आवाज के साथ कुछ बाहर निकला, जो छत से टकराकर नीचे गिरा। गुड़िया का दावा है कि आग फ्रिज से ही लगी और उसमें हुए ब्लास्ट के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि फ्रिज से बाहर निकला हुआ जो धातु है वह फ्रिज का कंप्रेसर बताया जा रहा। गुड़िया के अनुसार, यह फ्रिज महज दो दिन पहले ही खरीदा गया था और एक दिन पहले ही इसे बिजली से जोड़कर चालू किया गया था। गुड़िया के अनुसार इस आगजनी में करीब 14 हजार रुपये का नया फ्रिज, पंखा, घर में रखे तीन बक्से, कपड़े और बर्तन पूरी तरह जल गए। इसके अतिरिक्त, सोने की नथनी और चार जोड़ी चांदी की पायल भी आग में नष्ट हो गईं। गुड़िया ने बताया कि ब्लास्ट से पहले घर में बिजली थी और फ्रिज चालू हालत में भी था। हालांकि, आग लगने के असल कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह आशंका भी जताई जा रही है कि आग पहले किसी अन्य कारण से लगी हो और बाद में फ्रिज तक पहुंचकर उसमें ब्लास्ट हुआ हो। इस घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग हर घर में फ्रिज मौजूद होने के कारण इस तरह की घटना ने सभी को चिंतित कर दिया है। फिलहाल, यह पूरा मामला जांच का विषय है कि आखिर नए फ्रिज में ब्लास्ट कैसे हुआ। अगर महिला मवेशी लाने के लिए घर से बाहर नहीं निकल गई होती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। जिसको सोचकर परिवार के लोग भी सहम गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments