सिकंदराजीतपुर में शनिवार को चंद्रा गुरुकुल ए.पी.एस./गौतम बुद्ध जूनियर हाईस्कूल का भव्य शुभारंभ सिकंदराजीतपुर (धानी) में शनिवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए चंद्रा गुरुकुल ए.पी.एस./गौतम बुद्ध जूनियर हाईस्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक वीरेंद्र चौधरी द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने विधायक वीरेंद्र चौधरी को माँ सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार यशोदा श्रीवास्तव ने कहा कि अब क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से अभिभावकों को आर्थिक राहत भी मिलेगी और बच्चों का भविष्य सुरक्षित व उज्ज्वल बनेगा। विद्यालय के प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव एवं उपप्रबंधक गौतम श्रीवास्तव ने बताया कि चंद्रा पब्लिक स्कूल की यह पांचवीं शाखा सिकंदराजीतपुर में स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि वे आगे चलकर देश और समाज का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विशुनदेव त्रिपाठी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा,शैलेन्द्र सिंह, रणजीत त्रिपाठी, राधवेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान राकेश सहानी, कृष्ण मोहन पांडेय, अनिल सिंह एवं प्रधानाचार्य बी.एन. गुप्ता व अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यालय के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सिकंदराजीतपुर में स्कूल का शुभारंभ:पांचवीं शाखा का फरेंदा विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया
Recent Comments
on Hello world!










