बहराइच में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महसी शाखा की मासिक बैठक सोमवार को रमपुरवा चौकी स्थित पैराडाइज ढाबा पर संपन्न हुई। तहसील अध्यक्ष शिवाजी अवस्थी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकार हितों की सुरक्षा और यूनियन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। तहसील अध्यक्ष शिवाजी अवस्थी ने कहा कि स्वच्छ छवि और सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा। नए सदस्यों को आवेदन पत्र, पहचान पत्र और 200 रुपये का वार्षिक शुल्क जमा करना होगा। उपाध्यक्ष अभिनव त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि यूनियन किसी भी पत्रकार साथी की समस्या में मजबूती से साथ खड़ी रहेगी। महासचिव संदीप त्रिवेदी ने लगातार दो बैठकों में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव रखा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, सह सचिव लोकनाथ त्रिवेदी और अनुराग शर्मा की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। यूनियन ने सर्वसम्मति से एक आपात कोष (इमरजेंसी फंड) के गठन का निर्णय लिया। तय किया गया कि प्रत्येक सदस्य प्रति बैठक 100 रुपये कोषाध्यक्ष कुलदीप अवस्थी के पास जमा करेगा। उपस्थित सदस्यों ने तत्काल 1200 रुपये का योगदान दिया। बैठक में संजय सिंह, अमरनाथ त्रिवेदी, कृष्णानंद पांडेय, चंद्र प्रकाश शुक्ला, अरविंद पाठक, राकेश मौर्य, लवकुश वर्मा और गया प्रसाद पांडेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बहराइच में महसी पत्रकार यूनियन बैठक में अहम निर्णय:सदस्यता अभियान, आपात कोष गठन और संगठन मजबूती पर बनी सहमति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












