#बस्ती_न्यूज
रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मखौड़ा धाम के परिसर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में परसरामपुर ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। यह बैठक हिन्दू हितों की रक्षा के लिए रचनात्मक कार्यों पर चर्चा और महासंघ के पदाधिकारियों के विस्तार के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। गठित परसरामपुर ब्लॉक इकाई में सुनील कुमार गौतम को संयोजक, सूरज श्रीवास्तव को ब्लॉक अध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को महामंत्री और विजय पाण्डेय को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त, करन सिंह चौहान, अनुज सोनकर और अतुल गुप्ता को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। दीपक गुप्ता को प्रभारी, मुकेश गुप्ता को ब्लॉक कोषाध्यक्ष और अनिल यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। राम सजन मौर्या को ब्लॉक संयोजक और साहब पाठक को तहसील अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। अभिषेक गुप्ता को ब्लॉक कार्यकारिणी में शामिल किया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की और उन्हें उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय कुमार शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव सहित महेश हिंदुस्तानी, परमानन्द गुप्ता, विकास प्रजापति, उज्जवल सिंह, संदीप कमला पूरी, राहुल कमलापूरी, अभिषेक आर्य, सतीश पांडेय, अभिषेक सिंह, शिवम मिश्रा, पवन सिंह, सुरेन्द यादव, उपेंद्र सिंह, अजय शास्त्री, सौरभ गुप्ता, सूरज कौशल, दीप चंद्र कन्नौजिया, सुमित गुप्ता, अंकित सिंह, अजय दुबे, तेजस्व त्रिपाठी और विशाल सोनी जैसे कई सदस्य उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
परसरामपुर में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक:ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों का गठन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












