Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया:बस्ती में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज,...

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया:बस्ती में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के पास सीमेंट से ईंट बनाने वाले प्लांट पर काम करने वाला राहुल चौहान उनकी बेटी को भगा ले गया। राहुल चौहान मूल रूप से आनंद नगर, बटखरिया थाना सुजौली, जनपद बहराइच का निवासी है। आरोप है कि 9 मई की सुबह करीब 7:30 बजे राहुल उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने किशोरी की तलाश आसपास और रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता की मां ने नगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments