निचलौल थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव में घर निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पहले निचलौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय अवनीश गुप्ता पुत्र नरसिंह गुप्ता अपने घर पर पिलर निर्माण का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान वह लोहे की छड़ लेकर दीवार की ओर चढ़ रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से उनका संपर्क हो गया। तेज करंट लगने से अवनीश गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन अवनीश को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, जिला अस्पताल से भी उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, झुलसा:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












