कैसरगंज पुलिस ने लगभग एक महीनें पहले हुई झपटमारी की घटना का खुलासा 12 मई को किया है। इस मामले में 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश, एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह और सीओ कैसरगंज डी. के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई। थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला और उनकी टीम ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल की। झपटमारी की यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात कैसरगंज थाना क्षेत्र के पीपल वाली गली में हुई थी। सुरेश पुत्र हनुमान प्रसाद चौहान अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें लगभग 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर थे। इसी दौरान, पीछे से आए दो अन्य बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन और बाइक की डिग्गी से टिफिन भी छीन लिया और फरार हो गए। इस संबंध में थाना कैसरगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी। लगातार छानबीन और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सूरज तिवारी पुत्र जगदम्बा प्रसाद तिवारी निवासी वारसड़ी दरियला नकहा, थाना कटरा बाजार, जनपद गोंडा, और शुभम तिवारी उर्फ शिवम पुत्र सुशील तिवारी निवासी पिपरी माझा, थाना कटरा बाजार, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शुभम तिवारी उर्फ शिवम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों के कब्जे से चोरी और झपटमारी से संबंधित सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, एक स्टील का टिफिन, एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
दो आरोपी पकड़े गए, लाखों के जेवर-नकदी बरामद:कैसरगंज झपटमारी का खुलासा, 25 हजार का एक इनामी सहित दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












