Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर ने शुरू किया प्रधान रेटिंग अभियान:बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष ने...

दैनिक भास्कर ने शुरू किया प्रधान रेटिंग अभियान:बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रचार वैन को दिखाई हरी झंडी


दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में ‘प्रधान रेटिंग अभियान’ शुरू कर रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सिद्धार्थ नगर जनपद के बढ़नी ब्लॉक में प्रचार वैन को रवाना किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। यह प्रचार वैन जिले की विभिन्न पंचायतों में जाकर लोगों को प्रधानों की रेटिंग के बारे में जागरूक करेगी। इस अभियान के माध्यम से जनता सीधे ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का मूल्यांकन कर सकेगी। प्रचार वैन के साथ चल रहे प्रतिनिधि ग्रामीणों को रेटिंग से संबंधित पत्रक बांटकर जानकारी दे रहे हैं। जिन गांवों से यह वैन गुजरेगी, वहां अभियान से जुड़े पोस्टर भी लगाए जाएंगे। वैन रवाना करते समय नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रधानों के मूल्यांकन में ग्रामीण पांच प्रमुख बिंदुओं पर अपनी राय दे सकेंगे। इनमें घरों तक नियमित पेयजल की उपलब्धता, गांव में सड़क और लाइट की व्यवस्था, रोजगार के अवसर तथा घरों में शौचालयों का निर्माण शामिल हैं। ग्रामीण इन बिंदुओं के आधार पर दैनिक भास्कर ऐप पर अपने प्रधानों को अंक प्रदान कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments