#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कलवारी क्षेत्र में एक गैस एजेंसी पर फर्जी डिलीवरी का आरोप लगा है। एक उपभोक्ता को सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज मिला, लेकिन उसे सिलेंडर प्राप्त नहीं नहीं हुआ। इस मामले में उपभोक्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला एचपी गैस के ग्रामीण वितरक इंदु विजय एचपी गैस ग्रामीण वितरक, नगर बाजार से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अफरोज खान ने बताया कि उन्होंने गैस रिफिल बुक कराया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज और कैश मेमो भी जारी हो गया। रिकॉर्ड के अनुसार, सिलेंडर 28 मार्च 2026 को डिलीवर दिखाया गया है, जबकि उपभोक्ता का दावा है कि उन्हें कोई सिलेंडर नहीं मिला। जब उन्होंने दोबारा बुकिंग का प्रयास किया, तो ऐप पर “लास्ट रिफिल डिलीवर” प्रदर्शित हुआ और अगली बुकिंग की तारीख मई 2026 बताई गई। इससे अफरोज खान के सामने रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है। अफरोज खान ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई अन्य उपभोक्ताओं को भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी पर डिलीवरी दिखाकर सिलेंडर कहीं और बेचने और उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसे वसूलने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। उपभोक्ता ने इस मामले में जनसुनवाई पोर्टल पर विस्तृत जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि इन अनियमितताओं पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो उज्ज्वला और घरेलू गैस योजनाओं का लाभ ग्रामीण उपभोक्ताओं तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाएगा। एजेंसी संचालक विनोद शुक्ला ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत का हम समाधान करते है यदि किसी ग्राहक को समस्या हुई है तो वह कार्यालय समय में कार्यालय में संपर्क कर सकता है ।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
उपभोक्ता को डिलीवरी मैसेज मिला, सिलेंडर नहीं पहुंचा:कलवारी गैस एजेंसी पर फर्जी डिलीवरी का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












