अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
बुधवार को मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर लखनऊ स्थित सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पहुंचीं और आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाजवादी परिवार यादव परिवार के साथ खड़ा है।
डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।”
उन्होंने लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।












