Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)थाला क्रिकेट क्लब ने बाबागंज प्रीमियर लीग जीती:हाजी मो. यूसुफ इंटर कॉलेज...

थाला क्रिकेट क्लब ने बाबागंज प्रीमियर लीग जीती:हाजी मो. यूसुफ इंटर कॉलेज ने 3 दिवसीय नाइट दुक्की टूर्नामेंट कराया


बाबागंज में 10 मई 2026 को तीन दिवसीय नाइट दुक्की टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में थाला क्रिकेट क्लब ने श्रावस्ती जमुनहा को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला थाला क्रिकेट क्लब और श्रावस्ती जमुनहा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रावस्ती जमुनहा की टीम मात्र 13 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। थाला क्रिकेट क्लब ने यह लक्ष्य महज 2 ओवर में हासिल कर लिया। टूर्नामेंट का आयोजन हाजी मो. यूसुफ इंटर कॉलेज की तरफ से किया गया था, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। आयोजक मो. साहिल और फैज बकाई ने मैच के लिए एक सुंदर पिच तैयार करवाई थी। बाबागंज के प्रधान हाजी मोहम्मद अनवर और मुन्ना मोबाइल की ओर से विजेता टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को 2100 रुपये मिले। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उपहार भी दिए गए। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में ज़हीर, प्रदीप जायसवाल, मो. गाजी, तफसीर और आयान जैसे कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैच के मुख्य प्रायोजकों में भगोले टेंट हाउस, मुन्ना मोबाइल शॉप, एस.आर. स्टूडियो, कैफ रेडीमेड और इकरा मोबाइल शॉप शामिल थे। सर्वश्रेष्ठ दर्शक का पुरस्कार मो. नूरानी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर बाजार के वरिष्ठ पत्रकार एखलाक अहमद, मो. शकील,शेरू,राजा, मनीष, अंसारी धागा बटन के प्रो मो. रईस और छोटू भाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments