Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया:नेपाल बॉर्डर पर छोड़ा, मां की...

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया:नेपाल बॉर्डर पर छोड़ा, मां की शिकायत पर केस दर्ज


जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया गया और फिर उसे नेपाल सीमा पर लावारिस छोड़ दिया गया। इस गंभीर मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक, उसकी मां और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ अपहरण और साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने उनकी लगभग 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया। आरोप है कि इस पूरी घटना में आरोपी की मां और कुछ अन्य रिश्तेदारों ने भी सहयोग किया। साजिश के तहत नाबालिग को एक मंदिर में ले जाकर फर्जी विवाह का नाटक किया गया और बाद में उसे दिल्ली भेज दिया गया। घटना में नया मोड़ तब आया जब 6 मई को आरोपी और उसके सहयोगियों ने नाबालिग को नेपाल बॉर्डर पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अब उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। ठूठीबारी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87 और 351(3) के तहत मुकदमा संख्या 0065 दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments