गोरखपुर स्थित सूर्यकुंड के सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्राओं ने मेरिट सूची में बेहतर स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों की मेहनत को दिया। छात्रा रितिमा पाण्डेय ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं, अच्छे नंबर वाले छात्रों में आराध्या सिंह (93%), गुन दुबे (93%), राध्या रंजन (92.2%), वैष्णवी गुप्ता (91%), क्षिता आनंद (91%), आकांक्षा रावत (90%) और पल्लवी (90%) शामिल हैं। प्रधानाचार्या रश्मि श्रीवास्तव तथा कक्षाध्यापिका क्षमा द्विवेदी समेत अन्य शिक्षिकाओं ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। अभिभावकों ने भी विद्यालय के सकारात्मक माहौल और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष शैल पाण्डेय, मंत्री नीना अस्थाना, कोषाध्यक्ष चंद्रमणि ओझा और समस्त विद्यालय परिवार ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता जताई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन:गोरखपुर के सरस्वती बालिका विद्यालय में 98 प्रतिशत रहा रिजल्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












