HomeHealth & Fitnessहमीरपुर: नेशनल हाइवे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की...

हमीरपुर: नेशनल हाइवे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार 

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सुमेरपुर कस्बे के तपोभूमि से दर्शन करने के पश्चात घर वापस जा रहे युवक को गुरुवार को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी।

कस्बे के गुटखा फैक्टरी के पास रहने वाला रोहित उर्फ प्रद्युमन (21) पुत्र बबलू धुरिया गुरुवार काे बाइक से बिना हेलमेट लगाए हुए तपोभूमि से दर्शन करने के पश्चात वापस घर जा रहा था।

तभी कन्हैया गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर दो बहनें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। उन्होंने बताया कि चार बहनों के बीच में वह इकलौता भाई था और आज इसे शादी के लिए देखने के लिए बांदा जनपद से रिश्तेदार आए हुए थे।

वह अभी आने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन वापस जाते हुए दुर्घटना हो गई। वहीं रिश्तेदार घर पर इंतजार करते रहे। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक अपने पीछे पिता बबलू धुरिया,मां रानी, बहन पूनम, पिंकी,आरती व नेहा को रोता बिलखता छोड़ गया है। मां रानी घरों में खाना बनाने काम करती है।

वहीं पिता बीमार रहते है। सुमेरपुर थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर चालक की तलाश कराई जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments