HomeHealth & Fitnessप्रतीक यादव के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, लखनऊ पहुंचकर दी...

प्रतीक यादव के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, लखनऊ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ /जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता जी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर बृहस्पतिवार को जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

इस दौरान नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर बदलापुर विधायक  रमेश चंद्र मिश्र एवं शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति भी उपस्थित रहे। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

वहीं शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “यह समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। हम सभी की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि आत्मा को शांति प्रदान करें।”

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments