#बस्ती_न्यूज
बहादुरपुर विकासखंड स्थित टीबी यूनिट के समय से पहले बंद होने और भवन की जर्जर स्थिति से मरीजों को परेशानी हो रही है। धोबहट निवासी अनुज की मां दवा लेने पहुंचे मरीजों को अक्सर यूनिट पर ताला लगा मिलता है। यूनिट की पुरानी बिल्डिंग भी अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। इस मामले पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय गहन अभियान चल रहा है। इस कारण वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सहित टीबी यूनिट के कई कर्मचारियों की ड्यूटी फील्ड कार्य में लगाई गई है। डॉ. वर्मा के अनुसार, जब टीबी यूनिट में स्टाफ मौजूद नहीं होता, तो सुरक्षा कारणों से ताला लगा दिया जाता है। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर से अपनी दवाएं प्राप्त कर सकते हैं, जहां टीबी की दवाएं उपलब्ध हैं। डॉ. वर्मा ने पुरानी टीबी यूनिट की बिल्डिंग को जर्जर और अव्यवस्थित बताया। इसी कारण आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित नई यूनिट को कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरपुर में स्थापित किया गया है, और फिलहाल वहीं से इसका संचालन हो रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि नई व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी न होने के कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से यूनिट के बाहर सूचना बोर्ड लगाने और मरीजों की सुविधा के लिए नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बहादुरपुर टीबी यूनिट पर ताला, मरीज परेशान:प्रभारी चिकित्साधिकारी ने दी प्रतिक्रिया, नई यूनिट कलवारी में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












