बहराइच-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर मटेरा चौकी क्षेत्र के चरशंडा माफी के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से कार सवार यात्रियों की जान बच गई, हालांकि गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना उस समय हुई जब कार संख्या UP16BS6059 लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही थी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही मटेरा चौकी प्रभारी गोपाल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया। फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दी गई, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने बचाई जान:बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर घटना, पुलिस टीम बचाव कार्य में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












