HomeHealth & Fitnessसुपौल में नवविवाहित युवक ने फंदे से लटककर दी जान, गांव में...

सुपौल में नवविवाहित युवक ने फंदे से लटककर दी जान, गांव में पसरा मातम

सुपौल। जिले के किशनपुर प्रखंड के अभुआर गांव में एक नवविवाहित युवक की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों को जैसे ही युवक के फंदे से लटके होने की जानकारी मिली, मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है।परिजन उसे तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच के लिए श्मशान तक पहुंच गई। एफएसएल टीम ने चिता की राख और अस्थियों का नमूना भी अपने कब्जे में लिया है।

ग्रामीणों के अनुसार इंद्रजीत की शादी करीब ढाई महीने पहले भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव की युवती से हुई थी। दोनों की शादी प्रेम संबंध के बाद परिवार की सहमति से हुई बताई जा रही है।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद की बातें सामने आ रही थीं। गांव के लोगों का कहना है कि मोबाइल फोन पर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।

बताया जा रहा है कि युवक बाहर रहकर काम करता था और गुरुवार की शाम ही घर लौटा था। उसी रात उसकी पत्नी मायके पक्ष में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने चली गई थी।

देर रात दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसके कुछ घंटे बाद शुक्रवार सुबह युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। किशनपुर थाना पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments