#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम राम-जानकी मार्ग पर कसैला बाबू गजपुर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक में आग लग गई, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से झुलस गया। यह हादसा तब हुआ जब बिशेषरगंज कस्बे से दुबौलिया की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और चालक उसकी चपेट में आ गया। इसी दौरान, वहां से गुजर रहे शिक्षक बलवंत प्रताप सिंह ने अपनी कार में मौजूद फायर स्टिक का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के जमनीजोत गांव निवासी 20 वर्षीय नवाब अली के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी हर्रैया भेजा। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ट्रक-बाइक भिड़ंत, बाइक में आग लगी:राम-जानकी मार्ग पर चालक गंभीर रूप से झुलसा
RELATED ARTICLES












