HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुर रानी का औचक निरीक्षण कर लिया...

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुर रानी का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

जिलाधिकारी ने ओ0पी0डी0 पंजिका, सहित अन्य पंजिका का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर दिया जाए विशेष बल-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। गुरुवार को प्रातः 9.15 पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुररानी का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधा की भी जानकारी ली। चिकित्सीय सेवाओं का परीक्षण लेने के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष, वार्ड,ओ0पी0डी0, जनरल वार्ड, जननी सुरक्षा वार्ड, मुख्य औषधि भंडार, मरीज पंजिका आदि का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी ली, और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल एवं परिसर में साफ-सफाई ढंग से न मिलने पर अधीक्षक को अस्पताल में हमेशा साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
अस्पताल परिसर में बने 06 शैया वार्ड में ताला लगा पाया गया जिसको जिलाधिकारी खोलवाकर देखा तो व्यापक गन्दगी मिली और ज्ञात हुआ कि इस बिल्डिंग निर्माण पहले हो चूका है लेकिन हैंडओवर नही किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिये
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी एवम सी0यच0ओ अनुपस्थिति पाई गई और एक भी मरीज नही पाया गया बेडशीट्स भी गन्दी मिली वाटर कूलर लगा है लेकिन संचालित नही है जिस जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये
जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार कर उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप मुहैया कराई जाय। प्रसव के लिए आई महिलाओं की डिलवरी के बाद उनकी और उनके नवजात शिशुओं की बेहतर ढंग से देखभाल की जानी चाहिए, अगर लापरवाही की शिकायत मिली तो निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी। उन्होने यह भी कहा कि प्रसव कक्ष एवं जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों को कोई दिक्कत न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, क्योंकि स्वास्थ्य सेवा में हीला-हवाली अब बर्दाश्त नही की जाएगी और लापरवाही बरतने पर चिकित्सक/पैरामेडिकल कर्मियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर चिकित्सक कर्मीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments