नगर पंचायत बढ़नी चाफा के वार्ड संख्या-10 गुरु गोरक्षनाथ नगर सादी जोत में शुक्रवार को विकास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने लगभग 25.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर निर्मित होने वाले भव्य तोरण द्वार का विधिविधान से भूमि पूजन किया। इस अवसर पर चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को साथ लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का संकल्प लिया गया है, और इसी क्रम में इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। वर्मा ने आगे कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जनसेवा की प्रेरणास्रोत रही हैं। उनके नाम पर बनने वाला यह भव्य तोरण द्वार नगर की सांस्कृतिक पहचान, गौरव और सनातन मूल्यों का प्रतीक बनेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में रामसिंह पाल, फूलचंद पाल, संतोषी पासवान, बसंत गुप्ता, जानकी, प्रमोद गौतम, महेंद्र दुबे, गणेश पाल, श्यामसिंह पाल, केशव राम यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बढ़नी चाफा में सीसी सड़क, तोरण द्वार का भूमि पूजन:अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बनेगा भव्य तोरण द्वार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












